Tuesday , October 29 2024

*औरैया, जमीनी विवाद के चलते अधेड़ को मारपीट कर किया लहूलुहान, रेफर*

*औरैया, जमीनी विवाद के चलते अधेड़ को मारपीट कर किया लहूलुहान, रेफर*

*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते पति को मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से सर में गंभीर चोट होने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी सलाउद्दीन पुत्र शेरखान अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ घर पर थे। उसी दौरान उसी के परिवार के कुछ लोग आए और जमीनी विवाद के चलते उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला करते ही उनकी पत्नी व बच्चे उन्हें बचाने आए तो दबंगों द्वारा उसकी भी मारपीट कर दी गई। शोरगुल की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। इस पर दबंग वहां से फरार हो गए। घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी सलाउद्दीन की पत्नी द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की तथा घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया। घायल की पत्नी ने जानकारी दी गई कि 6 वर्ष पूर्व उसके मकान की वसीयत हो चुकी है जबकि उसके परिवार वाले स्थान को हड़पना चाहते हैं। महिला ने बताया कि वह घर पर थे इसी दौरान वह लोग आ गए और धारदार हथियार से उसके पति के ऊपर सर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रेफर कर दिया है। अस्पताल के चिकित्सक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि घायल के सर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे लगातार उल्टी भी हो रही है। इसलिए उसे मिनी पीजीआई रेफर किया जा रहा है। वहीं घटना की जांच पड़ताल करने में पुलिस जुटी हुई है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद