Monday , October 28 2024

इटावा,भाजपा स्थापना दिवस से शुरू करेगी माइक्रो डोनेशन अभियान , ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना होगा लक्ष्य : संजीव राजपूत, जिलाध्यक्ष !*

*भाजपा स्थापना दिवस से शुरू करेगी माइक्रो डोनेशन अभियान , ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना होगा लक्ष्य : संजीव राजपूत, जिलाध्यक्ष !*

*भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस छह अप्रैल को मनाया जाएगा।* राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश, जिला व मंडल स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी इटावा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने बताया की *अपने 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा* तथा ध्वजारोहण के पश्चात *पक्के बाग तिराहे से भाजपा जिला मुख्यालय तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी* तत्पश्चात *पार्टी मुख्यालय पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संबोधन को लाइव सुनवाया जाएगा* ।

भाजपा *अपने स्थापना दिवस से माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरूआत करेगी।* पार्टी का लक्ष्य इस बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमो एप के माध्यम से जोड़ना होगा।

इसमें कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से *पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक दान लिया जाएगा।* किसी से भी *एक हजार रुपये से ज्यादा नहीं लिए जाएंगे।* *यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।*

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने बताया कि 25 दिन चलने वाले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों को जोडऩे का आग्रह किया जा रहा है। सबसे अधिक लोगों को जोडऩे वाले कार्यकर्ताओं को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा । पार्टी का मानना है कि समाज का बड़ा वर्ग उससे प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़ा है लेकिन, उसकी विचारधारा एवं नीतियों का समर्थक है। ऐसे लोगों को इस अभियान के तहत पार्टी से जोड़ा जाएगा।