प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। सर्किट हाउस में आज 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपना दल एस ने जिले की तीनों विधानसभा वार संगठन की स्थिति की समीक्षा की। बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महा सचिव केके पटेल, छात्र मंच के प्रदेश अध्यक्ष सामंत पटेल व सह प्रभारी जिनका चौधरी, प्रदेश सचिव लाला भाई पटेल ने अकेले में एक एक पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन के हालात के बारे में जानकारी ली और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने जिले के प्रभारियों को जिले में दो दिन रुककर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया था। इसी को ध्यान में रखते हुए आज जिले की तीनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं को सर्किट हाउस बुलाया गया था।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव अरशद खान, जिला महासचिव संजय कटियार, युवा मंच के जिलाध्यक्ष लाल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो अब्बास, छात्र मंच के जिलाध्यक्ष गोविंद कटियार, विधि मंच के जिलाध्यक्ष सुशील पटेल, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अंकित पटेल, विधानसभा अध्यक्ष दीपक पटेल, कन्नौज विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *