Monday , October 28 2024

परशुराम जयन्ती को बडी भव्यता से मनाएंगे, 3 मई को जनपद में मनाएंगे ब्राह्मण एकता दिवस- अरुण दुबे

ब्राह्मण समाज महासभा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

परशुराम जयन्ती को बडी भव्यता से मनाएंगे, 3 मई को जनपद में मनाएंगे ब्राह्मण एकता दिवस- अरुण दुबे

इटावा। ब्राह्मण समाज महासभा की कार्यकारिणी के विस्तार के क्रम में एक आवश्यक बैठक गांधी नगर स्थित जिला कार्यालय पर आहूत की गई। जिसमें आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली परशुराम जयन्ती की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक चर्चा संगठन के पदाधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई । साथ ही जयन्ती को भव्य बनाने के उद्देश्य से संगठन की कार्यकरिणी का वृहद रूप से विस्तार करते हुये नये सदस्यों को भी सँगठन से जोड़ा गया।
इस अवसर पर अरुण दुबे ने कहा कि, हम सब विप्र बंधु मिलकर हम सबके आराध्य भगवान परशुराम जी की जयन्ती को बडी ही भव्यता से मनाएंगे । उन्होंने कहा कि, आगामी 3 मई को ही हम जनपद में ब्राह्मण एकता दिवस भी मनाएंगे।
आज हुये संगठन के विस्तार के क्रम में उदी क्षेत्र से अनुराग शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष एवं अवनीश दीक्षित व विवेक दुबे को जिला मंत्री के रूप में नया दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पं0 अरुण दुबे जिलाध्यक्ष पं0 राजकुमार शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष शिवम दुबे,पं0 राजीव मिश्रा,पंकज दीक्षित नितेश पाठक आशीष दुबे शिवम पांडे विकास पाठक मनीष दुबे अजय पांडे वैभव उपाध्याय महेश दुबे प्रवीण दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।