Monday , October 28 2024

औरैया, नगर की जनसमस्याओं को लेकर थानाध्यक्ष से मिला प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल*

*औरैया, नगर की जनसमस्याओं को लेकर थानाध्यक्ष से मिला प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल*

*दिबियापुर,औरैया।* नगर की प्रमुख समस्या जाम के निवारण के लिये नो एंट्री सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कड़ाई से पालन कराने और शाम 6 बजे से बहेड़े वाली पुलिया पर प्रतिदिन लगने वाले बड़े वाहनों को पावर हाउस से लगने के लिये और कांशीराम कालोनी में पुलिस चौकी बनाने के लिये प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज ने अपने पदाधिकारियों और कई व्यापारियों के साथ थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा से वार्ता की। उसके बाद थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों से वार्ताकर अतिशीघ्र समस्याओं का निदान करने का आश्वासन भी दिया। वार्ता में संगठन के महामंत्री राजेश सोनी राजाभैया, जिला उपाध्यक्ष राजेश पोरवाल आराधना, संजीव गुप्ता, अजय पोरवाल, अमित पोरवाल, राहुल गुप्ता, शक्ती गुप्ता, नितिन गुप्ता, कुशाग्र अग्रवाल, अनिल पोरवाल, राजू प्रजापति आदि पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता