मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन।गोवर्धन रजवाह पर पड़ने वाले गांवो के जलमग्न होने पर किसानों की हजारों बीघे फसल खराब हो रही है।सैकड़ो किसान इससे प्रभावित है उनकी जुताई बुवाई का कार्य नही हो पा रहा है। बच्चे भुखमरी के कगार पर है और उनके आर्थिक रूप से बर्बाद होने की स्तिथि है।निरंतर प्रत्येक वर्ष ये समस्या पैदा होती है।किसानों की समस्या के निदान हेतु किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चौधरी ने उपजिलाधिकारी गोवर्धन से वार्ता की और समस्या के निदान की मांग की जिस पर उपजिलाधिकारी राहुल यादव ने राजस्व टीम का गठन करते हुए समस्या का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।इस मौके पर नगर अध्यक्ष कांग्रेस प्रमोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ दीपक कौशिक,ब्लॉक अध्यक्ष भगवत प्रसाद कौशिक,जसलोक भारद्वाज,सुरेश सिंह,महिपाल सिंह,राधेश्याम,जगवीर सिंह,ओमप्रकाश आदि साथ रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *