ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

औरैया 25 अगस्त 2021- उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 हेतु प्रयुक्त निजी हल्के वाहनों में से 73 हल्के वाहन एवं 328 भारी वाहनों के किराया/ भाड़े की धनराशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जा चुकी है। जिन वाहन स्वामियों के वाहन त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में प्रयुक्त हुए हैं जिन्होंने अभी तक वाहन लागबुक एवं बैंक खाते का विवरण जमा नहीं किया है वह तत्काल जिला पूर्ति कार्यालय पुरानी कलेक्ट्रेट औरैया में जमा करा दें ताकि उनका भी भुगतान किया जा सके। वाहन स्वामियों द्वारा वाहन लॉगबुक बैंक खाते का विवरण जमा न करने पर वाहन के किराए की धनराशि का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा और वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *