Monday , October 28 2024

औरैया, तांबे के बर्तन में चांदी का सिक्का डालकर पानी पीने से ठीक हो जाती हैं ये 7 बीमारियां*

*औरैया, तांबे के बर्तन में चांदी का सिक्का डालकर पानी पीने से ठीक हो जाती हैं ये 7 बीमारियां*

*जानिए इस पानी को पीने का सही तरीका क्या है*

*औरैया।* स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो चांदी और तांबे दोनों ही एक बेहतरीन धातु होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यही कारण है की कुछ वॉटर फिल्टर मशीनों में बैक्टीरिया के विकास को रोकने के लिए चांदी का उपयोग किया जाता है। आपने अक्सर लोगों को तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीते देखा होगा। क्योंकि तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यहां तक कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी तांबे के बर्तन में रातभर रखे पानी को पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि तांबे के बर्तन में रातभर पानी के साथ चांदी का सिक्का डालकर रखने उसे सुबह पीना आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकता है? सोच रहे हैं कैसे? आइए हम आपको बताते हैं। तांबे और चांदी में होते हैं रोगाणुरोधी गुण,स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो चांदी और तांबे के रोगाणुरोधी गुण होते हैं। यही कारण है की कुछ वॉटर फिल्टर मशीनों में बैक्टीरिया के विकास को रोकने के लिए चांदी का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा, रोगाणु चांदी के लिए प्रतिरोध विकसित करने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि यह लंबे समय से आयुर्वेद द्वारा मान्यता प्राप्त है; अभी हाल ही में इस दावे की सत्यता का परीक्षण करने के लिए नियंत्रित परिस्थितियों में अध्ययन किए जा रहे हैं कि तांबे और चांदी के कंटेनरों में संग्रहीत होने पर ई-कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया गायब हो जाते हैं। इस प्रकार, दोनों आपको सुरक्षित पेयजल प्रदान करने के लिए कीटाणुनाशक के रूप में काम करते हैं।
*तांबे के बर्तन मे पानी के साथ चांदी का सिक्का डालकर पीने के फायदे*
यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करता हैं। जिनका असंतुलन शरीर समस्याओं का कारण बनता है। पेट की सभी प्रकार की समस्यायों में लाभकारी है। जैसे कि पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि। पेट से आंतों की गंदगी को भी साफ करने में सहायक है। यह पानी पीने से गुस्सा कम आता है। दिमाग शांत रहता है, और तनाव से मुक्ति मिलती है। इस पानी के प्रयोग से स्मरण शक्ति मजबूत होती है, और दिमाग भी तेज होता है। शरीर की आंतरिक सफाई करता है। यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है। यह पानी रक्त की शुद्धि और वृद्धि करता है। यह शरीर में ठंडक बनाए रखता है , और शरीर में सेल्स का निर्माण करता है। यह पानी फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को पनपने नहीं देता। चेहरे की सुन्दरता को बढ़ाता है। त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देती है। आप हमेशा जवान नजर आने लगते हैं। अतिरिक्त वसा को कम करने में भी बेहद मददगार साबित होता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है साथ ही थायराइड की समस्या को दूर करने में सहायक है। सिर्फ इतना ही नहीं यह पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है।
युरिक एसिड को कम करता है और गठिया व जोड़ों में सूजन के कारण होने वाले दर्द को ठीक करता है। शरीर के आंतरिक घावों को जल्दी भरने में मदद करता है और इन्फेक्शन का खतरा भी नहीं होता।अब जानें क्या है इस पानी को पीने का सही तरीका सबसे पहले एक तांबे का बर्तन लें और उसमें पानी भर लें। अब इसमें एक चांदी का सिक्का डालकर रात को ढककर रख लें। इस पानी को सुबह के समय आपसे जितना पिया जा सके, धीरे-धीरे घूंट भरकर पिएं।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता