सुबोध पाठक

जसवंतनगर/इटावा। भाजपा द्वितीय मंडल की बूथ सत्यापन बैठक रेलमण्डी में संपन्न हुई जिसमें पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य किया गया।
बैठक में भाजपा नेता राज बहादुर यादव व जिला उपाध्यक्ष सुबोध तिवारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
इस दौरान सेक्टर प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, सेक्टर संयोजक संजीव चौधरी, लज्जाराम प्रजापति, अजय यादव बिंदु, कुशल पाल शर्मा, सुरेश गुप्ता, कृष्ण कांत प्रजापति, प्रवीण दुबे, सौरभ शाक्य, उमेश शाक्य, सुरेन्द्र शंखवार, प्रविन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *