ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

औरैया,झींझक कंचौसी दिबियापुर नहर मार्ग पर परजनी के पास जिष्टामऊ रोड पर ओमनी से टकरा कर बाइक सवार नवयुवक की गर्दन कटने से तुरंत मृत्यु हो गई| नवयुवक उमेश उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी पिपरी प्रधानपुर झींझक की तरफ से आ रहा था| एक ओमनी दिबियापुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी| जिसमें टकरा कर बाइक सवार नवयुवक की गर्दन फसकर कट गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई| घटना पर जमकर भीड़ लग गई| लोगों ने पुलिस 112 नंबर, एम्बुलेंस 108 नंबर ने उनके परिवार को सूचना दी| परिजनों में अफरा-तफरी मच गई| उमेश का परिवार रोता बिलखता घटना स्थल पर पहुँचे | नवयुवक का शव सड़क पडा़ था कुछ देर बाद पहुँची एम्बुलेंस तब जाकर ले जाया गया शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर पहुची, और मौके पर घटना स्थल पहुँची पुलिस व प्रशासन अधिकारी |

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *