Monday , October 28 2024

भरथना,खेत पर भूसा भरते समय खूंखार छुट्टा सांड ने अकेले किसान पर किया प्राण घातक हमला,पेट से आंते निकाली वाहर,

*खूंखार सांड के हमला से किसान घायल*

● खेत पर भूसा भरते समय खूंखार छुट्टा सांड ने अकेले किसान पर किया प्राण घातक हमला,पेट से आंते निकाली वाहर,
भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला गुदे में बीते दिन गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे एक आवारा खूखांर सांड ने प्राण घातक हमला बोल कर एक किसान को मरणाशन कर दिया। किसान अपने खेत पर गेंहू की फसल कटने के बाद अकेला भूसा भर रहा था,मौका पाकर छुट्टा सांड किसान के पास आ धमका और सांड ने किसान को अकेला देख कर सीधा हमला बोल दिया। खूखांर सांड के लगातार कई हमला से किसान के पेट से आंते वाहर आ गईं। अकेले किसान पर सांड का हमला देख आस के खेतों पर कृषि कार्य कर रहे कुछ किसानों ने दौड़ कर सांड को भगाकर गम्भीर घायल किसान को बचाया और परिजनों को सूचित कर घायल किसान को इलाज हेतु मुख्यालय पर भर्ती कराया है।
घायल किसान राजेश कुमार 46 वर्ष पुत्र विश्राम सिंह नगला गुडे भरथना के रिस्तेदार इंद्रपाल सिंह यादव नगला बरी साम्हो ने बताया कि गुरुवार की दोपहर किसान राजेश कुमार अपने खेत पर रखे भूसा भर रहे थे,इसी बीच क्षेत्र में विचरण कर रहे एक खूखांर सांड ने किसान को खेतों पर अकेला पा कर प्राण घातक हमला बोल कर मरणाशन कर दिया,उन्होंने बताया आवारा सांड का हमला इतना घातक था कि सांड ने अपने सींग से किसान के पेट से आंते वाहर निकाल डाली। सांड का हमला देख खेतों पर कृषि कार्य कर रहे कुछ किसानों ने दौड़कर सांड को भगाया और किसान को इलाज हेतु मुख्यालय के जे०के० हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से उक्त आवारा खूखांर सांड को पकड़ वाये जाने की मांग की है।

रजत तिमोरी की रिपोर्ट