Monday , October 28 2024

भरथना,तालाब की भूमि पर दबंगों ने बिना रोक टोक बना लिये पक्के मकान,

*दबंगों ने मेढ़ीदुधी तालाब पर किया अबैध कब्जा*

● तालाब की भूमि पर दबंगों ने बिना रोक टोक बना लिये पक्के मकान,

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेढ़ीदुधी के सीमा देवी उर्फ पप्पी पत्नी मंगेश कुमार ने भरथना तहसील मुख्यालय पर पहुँच कर उपजिकाधिकारी विजय शंकर तिवारी को सौंपे एक शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत मेढ़ीदुधी में बर्षो से गाटा संख्या 1400/0.3240 हेक्टेयर भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। उपरोक्त तालाब पर गांव के ही नामजद आधा दर्जन दबंग भूमाफियाओं ने अबैध रूप से कब्जा कर पक्के मकान बना लिए है।विरोध करने पर दबंग भूमाफिया झगड़ा फसाद करने मार पीट करने पर अमादा हो जाते हैं।
शिकायतकर्ता सीमा देवी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उक्त ताकब को कब्जा मुक्त कराये जाने के साथ तालाब को मुख्य रूप में स्थापित कराने का आग्रह किया है।
उक्त सम्बन्ध में उपजिकाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने जांच कर समय रहते कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।