Monday , October 28 2024

इटावा, ग्राम प्रधान संगठन इटावा ने प्रधानो की समस्या

ग्राम प्रधान संगठन इटावा ने प्रधानो की समस्याओ को लेकर दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन।

इटावा राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन इटावा उत्तर प्रदेश ने ग्राम प्रधानो की विभिन्न समस्याओ को उजागर करते हुये माननीय मुख्यमंत्री /महामहिम राज्यपाल जी को 18 सुत्रीय मागो के साथ जिला अधिकारी कार्यालय इटावा मे एकत्रित होकर श्री मती श्रुति सिंह जिलाधिकारी इटावा को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन मे प्रधानो नें माग की है।

प्रदेश मे संचालित 7000 गौशलाओ मे दिया जा रहा धन ना काफ़ी है इसे बढाकर 70 /_ प्रति गाय किया जाये।
मा मुख्य मंत्री द्वारा 15 दिसम्बर 2021 को की गयी घोषणाओ के अनुसार मनरेगा के वित्तिय अधिकार प्रधानो हस्तांतरित किये जाये। कार्य की एम बी होने के तुरंत बाद भुगतान कराया जाये। ब्लाक के सचिवो का समायोजन का अधिकार खण्ड विकास अधिकारी को दिया जाये। कठोरतम्ं मिट्टी की खुदाई मे जे सी वी के प्रयोग की अनुमति दी जाये। ग्राम पंचायतो मे बजट आवादी के अनुसार दिया जाये। इसी प्रकार बृक्षारोपण आधिक से अधिक कराने,भूमि पृवन्धन मे लेखपाल की हर माह बैठक, आगनबाड़ी केन्द्र का संचालन ।पडती भूमि मे चर उगाने की अनुमति ग्राम पंचायतो को दी जानी चाहिये प्रधानो को भत्ता कम से कम 15000/ दिया जाये तथा सदस्यॉ को 3000/ देने की व्यवस्था की जाये।कम्पुटर सहायक के वेतन की व्यवस्था अलग से हो प्रधांन की सुरक्षा हेतु शस्त्र लह्शंस और गार्ड की व्यवस्था करायी जाये।सचिव व लेखपालो की तैनाती पंचायतो मे 2 बर्ष से अधिक नही रहिनी चाहिये 2 वर्ष से अधिक होने पर उन्हे स्थांतरित किया जाये।प्रधानो के विवेक शील कोष की स्थापना तुरंत की जाये। स्कूल कायाकल्प का पैसा स्कूल के खातो मे ही दिया जाये।
इस अबसर पर जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सेगर, जिला प्रवक्ता डा राजेश सिंह चौहान,जिला महामंत्री विकास कठेरिया, जिला संगठन मंत्रीरजनीश शर्मा, अमित भदौरिया, हर्गोविब्द सिह ब्रजेन्द्र सिंह किरण देवी , प्रभा कान्त, संजय प्रताप सिंह राजेश कुमार, स्याम बाबू, कृपशकर, विजय सिंह, लक्ष्मी कठेरिया , महेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह,इन्द्रपाल सिंह,कमला देवी , कविर चंद,पूणम कुमारी, अभिलाख सिह, रमौतार सिंह, विश्वनाथ सिंह,ब्रजेन्द्र सिंह, शालनी प्रधानआदि प्रधान एवं बड़ी संख्या मे प्रधान उपस्थित रहे।