Monday , October 28 2024

इटावा *6 तहसीलदारों व 3 नायब तहसीलदारों के तबादले*

इटावा *6 तहसीलदारों व 3 नायब तहसीलदारों के तबादले*

इटावा। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने जनपद में तैनात 6 तहसीलदारों और 3 नायब तहसीलदारों के तबादले किये।
श्रीराम यादव को तहसीलदार इटावा सदर से तहसीलदार, चकरनगर, अशोक कुमार सिंह तहसीलदार जसवन्तनगर से तहसीलदार भरथना, जगदीश सिंह तहसीलदार ताखा से तहसीलदार सदर इटावा, यदुवीर सिंह तहसीलदार सैफई से तहसीलदार जसवन्तनगर, प्रभात राय तहसीलदार भरथना से तहसीलदार ताखा, श्रीमती मोनालिसा जौहरी तहसीलदार चकरनगर से तहसीलदार सैफई बनाया गया। संदीप सिंह को नायब तहसीलदार चकरनगर से नायब तहसीलदार सदर,
अविनाश चौधरी को नायब तहसीलदार ताखा से नायब तहसीलदार चकरनगर, सुश्री तारा शुक्ला को नायब तहसीलदार सदर से नायब तहसीलदार ताखा स्थानांतरित किया गया।