तरुण तिवारी

बकेवर।
55 यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई तीन की मौत, 30 लोग घायल; कानपुर से आगरा जा रही थी रोडवेज बस। बकेवर मैं शुक्रवार की रात 2:00 बजे बड़ा हादसा हो गया यात्रियों से भरी रोडवेज बस नेशनल हाईवे-2(N H-2) पर थाना बकेवर के बिरारी गांव के पास एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पांच घायलों की हालत अभी तक गंभीर बताई जा रहे हैं। इन्हें सैफई पीजीआई में रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज इटावा जिला अस्पताल में हो रहा है।
नींद आने के चलते हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, अभी तक के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को झपकी आ गई थी । इससे बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा भिड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।A S P ओमवीर सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *