Monday , October 28 2024

भरथना ,पूर्व विधायक ने अमृत सरोवर निर्माण का किया भूमि पूजन*

*पूर्व विधायक ने अमृत सरोवर निर्माण का किया भूमि पूजन*

लखना,इटावा। आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा अमृत सरोवर महोत्सव बनाया जा रहा हैं। जसके तहत सोमवार को महेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत टकरुपुर में पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया व महेवा के वीडीओ निरंजन द्विवेदी ने अमृत सरोवर निर्माण का शुभारंभ कराया है।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करती हुई पूर्व विधायक श्रीमती कठेरिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही अमृत सरोवर योजना के तहत अमृत सरोवर के तट पर विभिन्न प्रकार के पौधे व लाइटिंग के साथ तिरंगा झंडा भी फहराया जाएगा। उन्होंने यहां लगाए जाने बाले पौधों से भविष्य में लोगों को मिलने लाभ से अवगत कराया,साथ ही उन्होंने पानी की को बर्बादी को रोकने का आग्रह करते हुए कहा कि पानी की बर्बादी पर जल्द से जल्द रोक लगानी होगी। पानी जल को जरूरत भर ही प्रयोग करें पानी का दुरूपयोग आने बाले समय मे संकट खड़ा कर सकता है। इस लिए पानी को बर्बाद होने से वचाया जाये। उन्होंने कहा है कि बीहड़ के लोग अब सरोवर पर आकर तरोताजा हवा भी ले सकेंगे।


वहीं वीडीओ निरंजन द्विवेदी ने कहा कि तालाब बनने से गांव का जलस्तर सामान्य हो जाएगा साथ में ग्रामीणजन सुबह-शाम सैर भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, इस लिए लोगों को जल संचयन करना भी जरुरी है। पानी बर्बादी को रोका जाना आवश्यक है। जरुरत हो तभी पानी का उपयोग करें अन्यथा बर्बाद न होने दें। इसके लिए किसानों को इस पर गहन मंथन करना होगा।
इससे पहले ग्राम प्रधान आशाराम उर्फ विकास कठेरिया ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,वीडीओ निरंजन द्विवेदी व मंडल अध्यक्ष विनय चौहान वंटू,प्रधान निर्मल सिंह चौहान,प्रधान दाउदपुर दीपक प्रजापति का फूल माला पहना कर व प्रतीक चिन्ह,गमछा भेंटकर सम्मान किया। अमृत सरोवर समारोह में भाजपा नेता आशीष त्रिपाठी,जानू तिवारी,पवन तिवारी,मनीष कठेरिया, सोमू,शिवा,अबधेश सबिता,संदेश शर्मा,छुन्ना तिवारी,शिवराम,अमर सिंह,संजीव,नीरज ने भी अपने विचार व्यक्त कर अतिथियों का स्वागत समान किया। आचार्य मन्नू महाराज द्वारा बैदिक मंत्र्त्रोचार के साथ भूमि पूजन कराया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार शौकत अली,सचिव अनुज गुप्ता, लेखपाल महेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार,नवीन कुमार,तकनीकी सहायक राजेश कुमार,रोजगार सेवक पूनम व शिक्षक संजय कुमार,शिक्षामित्र सूरज प्रसाद सहित तमाम अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डा०गोविन्द मोहन ने किया।
प्रधान विकास कठेरिया ने सभी का आभार प्रकट किया।

रजत तिमोरी की रिपोर्ट