Monday , October 28 2024

औरैया,बादलों के बावजूद गर्मी से नहीं मिल रही निजात

औरैया,बादलों के बावजूद गर्मी से नहीं मिल रही निजात

दोपहर के समय राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा

औरैया।सूरज की तपन के बीच शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके बावजूद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दिनों में मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। आगामी सोमवार 23 मई को जिले का मौसम खराब रहने की आसार बताये जाते हैं।
शनिवार को जनपद का न्यूनतम और अधिकतम तापमान में पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सूरज की तपन ने राहगीरों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी। तेज धूप के चलते दोपहर के समय बाजारों में तथा सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। मौसम की आद्रता 15 और हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा से 9 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रिकॉर्ड की गई। शाम को लगभग 5 बजे के बाद बाजारो में चहल-पहल बढ़नी शुरू हुई। दिन में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आये। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि आंशिक रूप से बादल छाने के चलते तापमान में पूर्वानुमान के अनुसार बढ़ोतरी नहीं हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की उम्मीद थी। शनिवार और रविवार को जिले में बादल छाने की स्थिति रह सकती है। साथ ही सोमवार को बादल छाने के साथ जिले का मौसम खराब होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने भी लू और गर्म हवा से बचाव करने की सलाह दी है।जिलाधिकारी ने जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से बचाव को लेकर जिला प्रशासन को सतर्क किया है , ताकि लू व गर्म हवाओं से होने वाली जन हानि को रोका जा सके। डीएम ने कहा कि लू व गर्म हवाओं से बचाव करें।
ए, के,सिंह सवांददाता