Monday , October 28 2024

औरैया, गेल इंडिया द्वारा निर्मित महिला चिकित्सालय पर पुलिस चौकी खोले जाने की मांग*

*औरैया, गेल इंडिया द्वारा निर्मित महिला चिकित्सालय पर पुलिस चौकी खोले जाने की मांग*

*फफूंद,औरैया।* नगर पंचायत फफूंद के अंतर्गत स्थिति चौबे के तालाब के पास व नहर कोठी के निकट में बना गैल इंडिया द्वारा निर्मित महिला चिकित्सालय जिसका उद्घाटन 17 नवंबर 2011 को निवर्तमान प्रमुख सचिव राज प्रताप सिंह एवं निवर्तमान महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश अतुल जी के कर कमलों द्वारा किया गया था यह चिकित्सालय पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार अग्निहोत्री के अथक प्रयास से निर्माण कराया गया था यह गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा महिला चिकित्सालय का उद्घाटन जब किया गया था जब नगर फफूंद व ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों द्वारा महिला चिकित्सालय की सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी की मांग की गई थी निवर्तमान पुलिस अधीक्षक औरैया इकरामुल हक ने एक माह के अंदर पुलिस चौकी खुलवाए जाने का आश्वासन दिया गया था तब से आज तक करीब साढे 10 साल होने जा रहे हैं मगर महिला चिकित्सालय की सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी खोली नहीं जा चुकी है जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में शासन व जिला प्रशासनपर जनाक्रोश व्याप्त है नगर व क्षेत्र वासियों जिला अधिकारी औरैया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा औरैया विधानसभा की विधायका श्रीमती गुड़िया कठेरिया तथा इटावा सांसद प्रोफेसर राम शंकर कठेरिया तथा नगर पंचायत फफूंद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्री राम मिश्रा भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा आदि से मांग की है चिकित्सालय की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी खुलबाई जाए मांग करने वालों में प्रमुख रूप से सभासद राजेश त्रिपाठी सभासद प्रबल शर्मा सभासद शिव कुमार राजपूत सभासद शब्बीर कुरैशी नंदलाल सिसोदिया भाजपा मंडल मुरादगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित रंजन त्रिपाठी भाजपा मंडल फफूंद के मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा प्रदीप पांडे सुधांशु शेखर अग्निहोत्री विष्णु दत्त शुक्ला ग्राम पंचायत कोठीपुर के ग्राम प्रधान अमरीश पांडे एडवोकेट सुरेश चंद्र मिश्रा एडवोकेट सुरेश चंद्र अवस्थी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश राजपूत सभासद गीता सिंह कुशवाह भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कंचन श्रीवास्तव की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती जीत कुमारी दुबे नायक समाज के नेता आनंद राज नायक मंगल सिंह नायक विष्णु नायक नामित सभासद प्रमोद नारायण तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा आदि लोग प्रमुख हैं।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया