Monday , October 28 2024

इटावा, *वटसावित्री अमावस्या के पावन पर्व पर पक्का तालाब पर महिलाओं के लिए पेयजल व बैठने की गयी समुचित व्यवस्था*

इटावा, *वटसावित्री अमावस्या के पावन पर्व पर पक्का तालाब पर महिलाओं के लिए पेयजल व बैठने की गयी समुचित व्यवस्था*

*इटावा-* आज सोमवार को वटसावित्री अमावस्या के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर सामाजिक एवं मानव सेवा समिति के तत्वावधान में पक्का तालाब में महिलाओं के बैठने व शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था की गयी।
संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सौम्य वर्मा तरुन (समाजसेवी) ने बताया की वटसावित्री अमावस्या के पर्व पर पक्का तालाब पर मौजूद प्राचीन विशाल बरगद के वट पर महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की मन्नत मांगने भारी संख्या में आती है, जिसमें भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर महिलाओं बैठने के लिए टेन्ट, कुर्सी व शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था करवायी गयी हैं।

इस दौरान संस्था के संरक्षक श्रीनिवास वर्मा, डॉ. आशीष दीक्षित, रवि सहारन व अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।