Monday , October 28 2024

भरथना में कला सफेद सांड हुआ खूखांर* सांड को ललकारना, डंडा,ईंट-पत्थर दिखाना हो सकता है घातक,

*भरथना में कला सफेद सांड हुआ खूखांर*

● सांड को ललकारना, डंडा,ईंट-पत्थर दिखाना हो सकता है घातक,

● खूंखार सांडने ब्रजराज नगर और महावीर नगर में किया आतंक,

भरथना,इटावा। भरथना नगर क्षेत्र नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी के चलते आम नागरिकों व राहगीरों की जान पर बन आई है। आपको बतादें नगर पालिका की लापरवाही और अनदेखी के चलते शासन की मंशा को ताक पर रख कर नगर में संचालित कान्हा गौशाला के बाबजूद आधा सैकड़ा से अधिक गौवंशों को नगर में आतंक और घटना दुर्घटना के लिए छुट्टा छोड़ रखा है,जिनसे आम लोगो को जान बचाना मुश्किल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों एक कला सफेद सांड का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि इस सांड को दूर से देखकर लोगों को अपने बच्चों को समेट कर घरों के अन्दर कैद रहना पड़ रहा है।
ब्रजराज नगर के निबासी रिटायर्ड शिक्षक अरुण कुमार यादव ने बताया कला सफेद रंग के इस सांड के आतंक से मोहल्ले के वाशिन्दे बुरी तरह भयभीत है। उक्त सांड़ बीते एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक लोगो पर हमला कर चुका है।
मोहल्ला ब्रजराज नगर की बुजुर्ग महिला शांति देवी ने बताया कि काला सफेद सांड बीते दिनों से खूखांर हो गया है। जिसे ललकार ने डांट ने डंडा,ईंट-पत्थर दिखाने की कोशिश करने बालों पर उल्टा हमला कर देता है,डंडा-ईंट पत्थर चलाने बालों का पीछा कर लेता है,और रंजिश मानते हुए हमलावर की पहिचान कर हमलावर के घर और आने जाने बाले ठिकानों पर घात लगा कर हमला कर देता है।
पीड़ित वाशिंदों ने पालिका प्रशासन से नगर में अनावश्यक विचरण कर रहे आधा सैकड़ा से अधिक सभी छुट्टा गौवंशों को गौशाला में सुरक्षित करने की मांग करते हुए कहा है यदि छुट्टा गौवंशों के हमला से किसी नागरिक राहगीर की जनहानि होती है तो इसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन और गौशाला प्रभारी की होगी।