Monday , October 28 2024

इटावा में ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा “विश्व ब्राह्मण दिवस” को आयोजित किया

एक जून को इटावा में ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा “विश्व ब्राह्मण दिवस” को “प्रबुद्ध जन सम्मान दिवस” के रूप में संगठन कार्यालय गांधी नगर, इटावा पर अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

जिसमें सर्वप्रथम भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम (शस्त्र और शास्त्र के अद्वितीय ज्ञाता) का पूजन विधि विधान से करने के उपरांत उनके आदर्शों एवम जीवन परिचय आदि पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। उसके उपरांत उपस्थित समस्त प्रबुद्ध जनों का सम्मान संगठन के स्वयं सेवकों द्वारा माला एवं पटका पहना चरण वंदन कर किया गया।
जिनमें सतीश चंद दीक्षित जी, एसएस तिवारी जी, राम गोपाल मिश्रा जी, लालजी दुबे जी, दिलासाराम मिश्रा जी, कमलेश पांडे जी, राम दत्त तिवारी जी, सुरेंद्र कुमार पाठक जी, कमल किशोर बाजपेई, आनंद मोहन पाठक जी, आदित्य नारायन पांडेय जी, श्रीमती शोभा दुबे जी, श्रीमती पूनम तिवारी जी आदि को सम्मानित किया गया।
सम्मान के उपरांत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्ग और प्रबुद्ध जन समाज को सही राह और आईना दिखाने में अहम भूमिका निभाते हैं ।। बुजुर्गों के और प्रबुद्ध जनों के अनुभवों को इस्तेमाल किए बिना कोई भी संगठन या कोई भी संस्था कभी भी समाज को आगे नहीं ले जा सकते। उन्होंने उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों से एवं पूरे जनपद के सभी बुजुर्गों से अपील की है कि वह समय-समय पर अपने विचार और अपने अनुभव संगठन के साथ साझा अवश्य करते रहे ताकि ब्राह्मण समाज महासभा विप्र बंधुओं के उत्थान के लिए सभी कार्य कर सकें।। “संगठन आपके द्वार”कार्यक्रम संगठन के द्वारा चलाया जा रहा है इसके तहत हर मोहल्ले में संगठन बैठकर करेगा और विप्र बंधुओं के साथ बैठकर अपने संगठन का सदस्य बनाएगा एवं उनके सभी अनुभवों को गंभीरता से सुनेगा।
कार्यक्रम में संगठन के सभी स्तंभ संरक्षक पंडित राजकुमार शर्मा, राजीव मिश्रा, अरविंद दुबे जी, पंकज दीक्षित, शिवम दुबे, आशीष दुबे, अवनीश दीक्षित, विवेक दुबे, राघव शर्मा, अभिषेक द्विवेदी, आकाश मिश्रा, अभिषेक, कृष्णा तिवारी अशोक दीक्षित, अभिषेक चौधरी, शिवम दुबे सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंडित ऋषभ त्रिवेदी जी ने किया।