Monday , October 28 2024

भरथना, भाजपा नेताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं को किया नमन,

*आठ वर्ष पूर्ण होने पर महापुरुषों को किया नमन*

● केन्द्र की भाजपा सरकार ने सफलतम आठ वर्ष किये पूरे,

● भाजपा नेताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं को किया नमन,

भरथना,इटावा। केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने भारत के सभी महापुरुर्षो को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया है।
आपको बतादें बीते दिन कल शुक्रवार को भाजपा की केन्द्र सरकार व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। जिसके तहत भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि और संगठन के नेताओं ने देश भर के सभी गांव गली कस्वा और शहरी क्षेत्रो में स्थापित भारत के सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पहुँच कर उन्हें याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर करने विशेष कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
शनिवार को उत्तर-प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य पूर्व विधायक के०के०राज ने जनपद इटावा की सबसे बड़ी तहसील भरथना क्षेत्र अन्तर्गत अनुसूचित जाति के वहुल्य ग्राम सरांयचौरी पहुँच कर यहाँ स्थापित डॉ०भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें पटिका पहना कर सम्मान के साथ नमन किया है।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य पूर्व विधायक श्री राज ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार और भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर महापुरुष नमन कार्यक्रम के तहत भारत के सभी महापुरुषों को याद करते हुए उन्हें नमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि भारत के इन महापुरुषों के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। हमें इनके योगदान को हमेशा याद रखकर नमन करते रहना चाहिये।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा मडल महामन्त्री विनोद चौहान,अवनीश कुमार के अलावा पूर्व प्रधान महाराज सिंह दौहरे,गोरेलाल,दलवीर सिंह,रामबाबू,सतेंद्र प्रकाश,श्रीबाबू,सत्य प्रकाश,सतपाल,महेश बाबू,सत्यभान,लाखन सिंह,सन्तोष कुमार आदि ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।