Monday , October 28 2024

भरथना में जिलाधिकारी की मौजूदगी में 128 फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहार,

*सम्पूर्ण समाधान दिबस में एक फरियादी को मिला न्याय*

● भरथना में जिलाधिकारी की मौजूदगी में 128 फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहार,

● सरकारी और निजी भूमिओं पर अबैध कब्जों की शिकायतें सबसे अधिक,

भरथना,इटावा। भरथना तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिबस में तहसील क्षेत्र के सवा सैकड़ा से अधिक पीड़ित फरियादियों ने अपने अपने प्रार्थना पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।
आपको बतादें सम्पूर्ण समाधान दिबस में क्षेत्र के ग्राम नगला भूरे मुडेना मल्हौसी की फरियादी आशा देवी पत्नी भीखम सिंह ने बताया कि ग्राम नगला भूरे मुडेना मल्हौसी में गाटा संख्या 284 (क) 0.162 हेक्टेयर भूमि उसकी बैनामासुदा है जिसपर गांव के कुछ नामजद दबंग भू-माफियाओं ने अबैध रूप से कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया है विरोध करने पर भू-माफिया दबंगई के बल पर उसे जान से मारने का प्रयास करते है जिसके भय से वह गांव छोड़ जान बचाकर भाग आती है। प्रार्थना पत्र का अवलोकन के जिलाधिकारी ने भरथना उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर मामले को निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं राजेश सिंह पुत्र विजय सिंह निबासी ग्राम मानपुरा ने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 289 सरकारी तालाब सुरक्षित भूमि पर नामजद दबंग जबरन कब्जा किये हुए है,जिसे कब्जा मुक्त कराये जाने के साथ सरकारी तालाब का शौन्द्रीकर्ण कराये जाने की गुहार लगाई है।
सम्पूर्ण संसधान दिबस में क्षेत्र के 128 फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्यवाही की गुहार लगाई जिसमें जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने मौके पर ही एक फरियादी के प्रार्थना पत्र का निस्तारण करा दिया,शेष बचे 127 फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारियो को सौंप कर समय रहते सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
सम्पूर्ण समाधान दिबस के इस मौके पर भरथना उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी,तहसीलदार, के अलावा जनपद के सभी विभागों के सभी आलाधिकारी के साथ तहसील व ब्लाक नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।