*इटावा:-* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुरविया टोला के कर्म क्षेत्र कुर्मी संगठन के युवाओं ने किया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पधारे वन रेंजर ए के त्रिपाठी और वन दरोगा ताबिश अहमद ने संगठन के युवाओं के साथ किया वृक्षारोपण

पक्का तालाब स्थित प्राचीन अखाड़ा परिसर में किया गया वृक्षारोपण

रेंजर ए के त्रिपाठी और वन दरोगा ताबिश अहमद ने कुर्मी संगठन के युवाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय मे जब हर ओर पेड़ काटे जा रहे है जिसकी वजह से पर्यावरण असुंतलन हो रहा है ऐसे में कुर्मी संगठन के युवाओं का प्रयास सराहनीय है

वन अधिकारियों ने संगठन के युवाओं को वृक्षारोपण के सही तरीके से अवगत कराते हुए रोपे गए पौधों के संरक्षण के लिये प्रेरित किया

कर्म क्षेत्र कुर्मी संगठन के युवाओं ने लगातार वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण की शपथ ली।

By Editor