Monday , October 28 2024

इटावा,होटल राज रिसार्ट के मालिक वरूण राज बने व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष

वरूण राज बने व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष

व्यापारियों के हितों की लड़ाई में सैदेव तत्पर्य रहेगा व्यापार मण्डल

इटावा। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र.के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने संग़ठन का विस्तार करते हुये प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की संतुति पर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी वरुण राज को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। होटल राज रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष को माला पहनाकर एवं मनोनयन पत्र देकर सम्मानित करते हुये कहा संग़ठन में उनके पदाधिकारी बनने से मजबूती मिलेगी। व्यापार मण्डल सदैव व्यापारियों के हितों की लड़ाई में तत्पर्य रहता है। कार्यक्रम के दौरान जिला कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, महिला प्रदेश संगठन मंत्री विमला यादव, शहर अध्यक्ष किरन सोनी, नई मंडी अध्यक्ष प्रदीप आढ़तिया, मोटर यूनियन अध्यक्ष रफत अली ख़ान, युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा, उधोग मंच अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, मनदीप सिंह, अभय टण्डन, अनीता शर्मा, रीना जैन, अर्चना कुशवाहा, रेनू शुक्ला, कमलेश जैन, सीमा श्रीवास्तव, ऋषि पोरवाल, फरहान, अंकित यादव, अजीत कुमार, नीरज गुप्ता, शिवा सोनी, रितिक सिंह आदि मौजूद रहे।