Monday , October 28 2024

इटावा,गंगा दशहरा पर यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

इटावा,गंगा दशहरा पर यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

सफाई अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर आकाशदीप जैन सहित सैकड़ों लोगों ने किया यमुना में स्नान।


………..……………………….
इटावा-ज्येष्ठ माह शुक्लपक्ष की दशमी को मनाए जाने वाले गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने गुरुवार को यमुना नदी में आस्था की डुबकियां लगाई और दान पुण्य किया। नगर पालिका परिषद एवं यमुना सफाई अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर आकाशदीप जैन ने यमुना नदी में स्नान करते हुये कहा गंगा और यमुना हमारी धार्मिक नदियां हैं जिन की आरती एवं पूजा कर हमारी धार्मिक भावनाओं की पूर्ति होती है। आज प्रदूषण की बजह से यमुना नदी घाट छोड़ दूसरे किनारे पर बह रही है इसलिये पालिका द्रारा नदी तक पहुचने के लिये अस्थाई पुल बनाकर साफ सफाई की गई है। इस मौके पर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित मंदिर के पुजारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सी न्यूज इटावा।