Monday , October 28 2024

ताखा,अघीनी प्रधान पुत्र के दुःखद निधन की सूचना पर गांव पहुँचे शिवपाल सिंह यादव,

*प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह ने व्यक्त की शोक-संवेदना*

● अघीनी प्रधान पुत्र के दुःखद निधन की सूचना पर गांव पहुँचे शिवपाल सिंह यादव,

ताखा,इटावा। इटावा के विकास खण्ड ताखा अन्तर्गत ग्राम पंचायत अघीनी के प्रधान मेहरबान यादव के युवा पुत्र के दुःखद निधन की सूचना मिलते ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवन्त नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उनके पैतृक गांव पहुँच कर प्रधान परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी शोक सम्बेदना व्यक्त की है।
आपको बताते चलें कि भरथना कोतवाली क्षेत्र कस्बा भरथना के मोहल्ला ब्रजराज नगर में संचालित एक मैरिज होंम के पास बीते दिन शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई थी। जब मैरिज होंम के बराबर में बने एक घर की छत के कमरे में संदिग्ध अवस्था में दो बच्चों के पिता प्रदीप कुमार पुत्र प्रधान मेहरबान सिंह यादव निबासी ग्राम पंचायत अघीनी विकास खण्ड ताखा ऊसराहार का शव गमछे से झूलता मिला है। उक्त घटना के दिन मृतक उक्त नवीन आवास पर मृतक प्रदीप अकेला ही था,जबकि उसका पूरा परिवार अपने पैतृक गांव ग्राम पंचायत अघीनी थाना ऊसराहार में रह रहा था। मृतक के पिता ग्राम पंचायत अघीनी विकास खण्ड ताखा के ग्राम प्रधान हैं।
अघीनी ग्राम प्रधान के मेहरबान यादव के बड़ा पुत्र प्रदीप कुमार भरथना के बृजराज नगर में रहता था। शुक्रवार की सुबह प्रदीप का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फन्दे पर झूलता मिला। उक्त घटना की खबर मृतक प्रदीप के पैतृक गांव जैसे ही पहुँची परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को उक्त खबर के मिलते ही प्रसपा प्रमुख जसवंत नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामवीर यादव,प्रधान सर्वेश कुमार कमल के साथ दर्जनों प्रसपा कार्यकर्ता ने प्रधान के आवास पर पहुँच कर शोक सम्बेदना व्यक्त की है।