तरूण तिवारी बकेवर इटावा ।
नगर बकेवर में मोहल्ला लोहिया नगर में कच्ची गली होने के कारण मोहल्ला वासियों को निकलने मेंभारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बेखबर है ।इस संबंध में मोहल्ला लोहिया नगर निवासी दीपू मिश्रा सागर दुबे नंदू शुक्ला जीतू तिवारी सत्यदेव पोरवाल जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हमारे मकानों के सामने कच्ची गली होने के कारण गली में चलना मुश्किल हो रहा है ।वर्षा होने पर मिट्टी गीली होने पर मोहल्ला वासी फिसल कर चोटिल हो रहे हैं वहीं कुछ दबंग लोग गली के गोबर कूड़ा कचरा पशुओं का डाल रहे हैं ।जिससे भीषण गंदगी फैलने के साथ-साथ संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है। वहीं जबकि मोहल्ला वासी नगर पंचायत को हाउस टैक्स भी दे रहे हैं ।फिर भी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब भी मोहल्ला वासियों ने गली का शीघ्र निर्माण कराए जाने के संबंध में कई बार संपर्क करने के साथ-साथ शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिए हैं। लेकिन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मोहल्ला वासियों के शिकायती प्रार्थना पत्र पर कोई ध्यान ना दे कर अनदेखी कर रहे हैं। जिससे मोहल्ला वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं नगर बकेवर के मोहल्ला वासियों ने जिलाधिकारी इटावा उपजिलाधिकारी भरथना तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीघ्र ही गली का पक्का निर्माण करने की जोरदार मांग की है।फोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *