प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कानपुर पब्लिक स्कूल में इनर व्हील क्लब द्वारा जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एक ओर जहां नन्हे मुन्ने बच्चो ने राधा कृष्ण का रोओ रखकर सभी का मन मोहा वहीं इनर व्हील क्लब की बहनों ने गोपी रूप में सुंदर भजन प्रस्तुत किये। जिससे माहौल पूरी तरह भक्ति पूर्ण बना रहा।
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के स्वर कार्यक्रम में गूंजते रहे। इस मौके पर अध्यक्ष ऊषा गुप्ता, सचिव कोमल मिश्रा, सूचि गुप्ता, रोमी दुबे, दीपाली टंडन, रचना मेहरोत्रा, ज्योत्सना शुक्ला, अंजू जैन, नीतू जैन, वाणी, रीतू रंजना भट्टाचार्य, रीता मेहरोत्रा, रीता सक्सेना, अंजना मेहरोत्रा, बीनू दुबे, ज्योति गुप्ता, विजय गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *