Monday , October 28 2024

भर्थना,बाइक सबार में अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर*

*बाइक सबार में अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर*

● बाइक सबार युवक हुआ गम्भीर घायल पीजीआई भर्ती,

ताखा,इटावा। इटावा जनपद के थाना ऊसराहार क्षेत्र अन्तर्गत भरथना ऊसराहार मार्ग स्थित ग्राम नगला चंद में बीती रात करीब 8 बजे एक अज्ञात‌ वाहन ने बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार कर उसे बुरी तरह कुचल कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। और घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक मय वाहन के मौके से भाग जाने में सफल हो गया। सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायल बाइक सबार युवक को राहगीरों ने एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा। जहाँ युवक की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई के पीजीआई को रिफर कर दिया। जहां पर युवक की हालत अभी भी चिन्ता जनक बनी हुई है।
सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायल हुआ बाइक सबार युवक अखिलेश बाथम 38 वर्ष पुत्र राम लाल निवासी भरतपुर खुर्द थाना ऊसराहार बुधवार की रात करीब आठ बजे भरथना की ओर से ऊसराहार अपने गांव लौट रहा था। इस बीच जैसे ही वह घटना स्थल पर पहुँचा,और अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सबार अखिलेश बाथम जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सबार अखिलेश बाथम बुरी तरह से घायल हो गया।‌ राहगीरों ने घायल को एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र भिजवा जहां हालत नाज़ुक होते स्वास्थ्य केन्द्र सरसई नावर से डॉक्टरों ने सैफई पीजीआई जो रिफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सैफई आईजीआई के लिए रवाना हो गए। जहाँ बाइक सबार युवक की हालत चिन्ता जनक बनी हुई है।