नियमित दिनचर्या में शामिल करें योग : शरद बाजपेयी

* 8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेयी ने दीं शुभकामनाएँ।

* करें योग, रहे निरोग की बात कहते हुए  प्रतिदिन योग करने को कहा ।

–

इटावा, 8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जाने माने समाजसेवी वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेयी ने योग शिविर में शामिल होकर सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हम सभी को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में योग को शामिल करते हुए प्रतिदिन योग करना चाहिए, क्योंकि योग करने से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। शरद बाजपेयी ने कहा कि हमें मोदी जी पर गर्व है जिन्होंने ऋषि मुनि परम्परा योग को भारत में ही नहीं पूरे विश्व में प्रतिष्ठित किया ।

By Editor