Monday , October 28 2024

जसवंतनगर, आरएसएस के योग शिविर में  जुटे सैकड़ों लोग ,दो घण्टे चली योगक्रियाएँ

आरएसएस के योग शिविर में  जुटे सैकड़ों लोग ,दो घण्टे चली योगक्रियाएँ

*जिला संघ चालक ने बताए फायदे

*वन विभाग ने बटवाये फल

जसवंतनगर(इटावा)। अंतर्राष्टीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जसवंतनगर”गुरुनानक शाखा” ने यहां के राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में विशाल योग शिविर लगाकर योग क्रियायों की प्रैक्टिस कराई, साथ ही योग के महत्व व उसके लाभ बताए।

योग दिवस को लेकर लोगों में काफी जोश था।आरएसएस के 100 से ज्यादा स्वयंसेवक अपने गणवेश में तड़के से ही जुटने लगे थे। इसके अलावा महिलाएं और नगर वासी भी एकत्र हुए। वन विभाग  के कर्मी भी इस योग कार्यक्रम में शरीक होने आए।

इस योगायोजन का शुभारंभ पारंपरिक रूप से जिला संघ चालक रामनरेश शर्मा ने करते अपने जोशीले उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही सुचारू ढंग से देश औऱ समाज की सेवा कर सकता है। उन्होंने योग नियमित रूप से कर स्वस्थ शरीर बनाने और देश सेवा  में जुटने का आव्हान किया मौजूद लोगों से आग्रह किया कि सरकार की ‘अग्निवीर पथ’ स्कीम के फायदे देखें, उसे प्रोत्साहित करें तथा दुष्प्रचारों से बच युवाओं को देश की संपत्ति नष्ट करने जैसे कृत्यों से रोकें।

संघ के खंड शारीरिक प्रमुख विक्रम ने  कतारबद्ध बैठे लोगों को  डेढ़ घण्टे तक योग क्रियाएं  क्रमवद्ध तरीके से करायीं।सबसे पहले कमलासन, पद्मासन करवाया।योग मुद्रा और प्राणायाम के  कपाल भाती, अनुलोम विलोम,  भ्रामरी आदि के बाद 84 तरह के योग लोगों को कराए गए।  हलासन ताड़ासन,शीर्षासन, वृक्षासन के बाद अंत में  शवासन कराया गया।

इस अवसर पर खण्ड कार्यवाह राजकुमार यादव, नगर कार्यवाह गौरव, डॉ राजबहादुर सिंह यादव,लज्जाराम प्रजापति, अजय यादव बिन्दु,दीपक धाकरे, पूर्व सैनिक प्रदीप पांडेय, राजेन्द्र चौहान, रवींद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मोनू मिश्रा, भारत सिंह पाल आदि मौजूद रहे। वन विभाग कर्मियों ने सभी को फल वितर किया।

———