प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा आज दोपहर लड्डू गोपाल की मनमोहक पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। पालकी यात्रा से पूर्व भगवान कृष्ण को एक सजी हुई पालकी में विराजमान किया गया जिसे भक्त लोग अपने कंधे पर उठाये थे और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के नारे लगा रहे थे।


पालकी यात्रा दोपहर करीब 12 बजे पकड़िया नाथ मंदिर तिराहा से प्रारम्भ हुई जो बिजली पावर हाउस, फूलमती मंदिर, चिरैयागंज, हरदेवगंज, लाखन तिराहा होते हुये श्री कृष्ण मंदिर ग्वाल मैदान में समाप्त हुई।
शोभायात्रा में जगह जगह पुष्प वर्षा की गई वहीं भाजपा नेता तरुण चंद्रा ने काली मंदिर के समीप सभी भक्तों को स्वल्पाहार कराकर यात्रा में शामिल सभी भक्तों पर पुष्पवर्षा की।


लाखन तिराहा पर पालकी यात्रा जैसे ही पहुचीं वैसे ही इंद्र भगवान ने यात्रा के ऊपर जलवर्षा शुरू कर दी जिससे भक्तों का उत्साह और दोगुना हो गया। भक्त भगवान की पालकी उठाये नारेबाजी करते रहे। पालकी यात्रा में पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, योगी सेना प्रदेश मंत्री पवन पांडेय, नगर अध्यक्ष योगी सेना शिवम गुप्ता, तरुण चंद्रा एडवोकेट, विहिप जिलाध्यक्ष विक्रम त्रिपाठी, विहिप नगर अध्यक्ष मिलन शुक्ला, विहिप नगर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र त्रिपाठी, योगेश कटियार, ओमजी संगठन मंत्री, धर्मेंद्र कटियार, पंकज मिश्रा, शिवम शुक्ला, आकाश चक्रवर्ती, मुकेश गुप्ता, अनुज राठौर, सानू पटवा, जिमि बाल्मीकि, अमन बाल्मीकि, दीदार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *