Monday , October 28 2024

आजमगढ़, उप चुनाव में सपा का किला ढहा,भा ज पा प्रत्याशी निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को 8753 मतों से हराया

 

आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के धर्मेंद्र यादव को 8753 मतों से पराजित कर दिया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 304796 मत, धर्मेंद्र यादव को 296043 और गुड्डू जमाली को 260753 मत मिले हैं। समाचार लिखे जाने तक आयोग ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नही किया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताया कि यह जीत आजमगढ़ की जनता की जीत है।