Tuesday , October 29 2024

आगरा के लिए रवाना हुए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, इस दिन लेगे सात फेरे व करेंगे ये नेक काम

संग्राम सिंह  और पायल रोहतगी इसी साल जुलाई के महीने में शादी रचाने वाले हैं। दोनों लवबर्ड्स  शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं.जिसे सुनने के बाद आपकी एक्सकिटमेंट भी और बढ़ जाएगी।

 शादी के ही दिन किसी दूल्हा-दुल्हन ने 200 जानवरों को, 100 अनाथ बच्चों को खाना खिलायेंगे और 100 पेड़ लगायेंगे. शादी जैसे अटूट पवित्र रिश्ते की शुरुआत इतने नेक काम से वाकई एक बहुत अच्छी पहल है.

आपको बता दे की दोनों ही कपल आगरा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। जिसके लिए एक्ट्रेस मुंबई से आगरा रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयी हैं। जहां एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए पयाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

दरअसल वीडियो में मीडिया के लोग पायल रोहतगी से शादी की तारीख पूछते नजर आ रहे हैं। वही शादी की तारीख के सवाल पर पायल रोहतगी टालमटोल करती नजर आईं। इस दौरान पायल काफी कैजुअल लुक में दिखीं। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के लिए आगरा बेहद ही खास जगह है। यही वजह है कि वो आगरा में ही शादी करने जा रहे हैं।

उन्होंने ये भी कहा की -“हम शादी के दिन सबसे पहले 200 बेजुबां और मासूम जानवरों को जिसमें 50 गायें और 100 पक्षी उसके साथ 100 अनाथ बच्चों को खाना खिलाएंगे और 100 नए पेड़ लगाएंगे.”