Monday , October 28 2024

इटावा, सर्वोत्तम अंक पाने पर इंटर के छात्र का किया सम्मान*

*सर्वोत्तम अंक पाने पर इंटर के छात्र का किया सम्मान*

● भरथना की समाजसेवी संस्था सेवाश्रम संगठन ने मेधावी छात्र का किया सम्मान,

भरथना,इटावा। भरथना की समाजसेवी संस्था सेवाश्रम संगठन की बैठक मोतीगंज स्थित सेवाश्रम पदाधिकारी के निवास पर संस्था प्रमुख अमित त्रिपाठी एड०की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सेवाश्रम संगठन के मंत्री राजकिशोर यादव के पुत्र मयंक यादव को इंटरमीडिएट कक्षा में तहसील क्षेत्र में सर्वोत्तम अंक आने पर माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख अमित त्रिपाठी ने कहा कि मेधावी छात्रों के लिए सेवाश्रम संगठन हर वक्त सहायता के लिए तैयार हैं और उन्हें देश सेवा कराने के लिए भरपूर प्रेरित करेगी।
बैठक को कानपुर मंडल अध्यक्ष राकेश यादव जिलाध्यक्ष असलेंद्र चौहान,बकेवर के पूर्व चेयरमैन जन्मेजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ० पुष्कर यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिग्रेश यादव,प्रधान हरगोविंद सिंह यादव आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव एवं पागल बाबा मंदिर प्रमुख श्यामसुंदर चौरसिया अजय त्रिपाठी व सेवाश्रम पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से होशियार सिंह,कैप्टन भैरों सिंह,प्रदीप कुमार,अवधेश सविता,शैलेंद्र यादव,रजत कठेरिया,रामौतार,सुशील कुमार,उदय प्रताप,ओम प्रकाश पाल,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश यादव पूर्व सभासद ने किया।