हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की युवा बॉक्सर स्नेहा नेगी ने यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है. 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्नेहा ने गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला.

स्नेहा के बॉक्सिंग कोच उपेंद्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नेहा ने इससे पूर्व गुवाहाटी में खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता है और स्नेहा ने अन्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी प्रदेश का नाम रोशन किया है।

स्नेहा बहुत ही मेहनती बॉक्सिंग खिलाड़ी है और इस बार स्नेहा ने यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप दुबई में देश प्रदेश का नाम रोशन किया है, जिसके लिए उन्होंने सभी देश प्रदेशवासियों समेत जिला के लोगो को भी शुभकामनाएं दी है।

स्नेहा ने असम के गुवाहाटी में आयोजित ‘खेलो इंडिया-खेलो बॉक्सिंग’ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. वहीं, 2019 में स्नेहा ने स्पेन में अंतरराष्ट्रीय यूथ व वूमेन जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. खेलो इंडिया में भी स्नेहा ने हिमाचल के लिए गोल्ड हासिल किया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *