Monday , October 28 2024

जसवंतनगर/इटावा। दहेज हत्या के आरोपी पति व सास-ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जसवंतनगर/इटावा। दहेज हत्या के आरोपी पति व सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विदित हो कि 3 दिन पूर्व नगर के अहीर टोला मोहल्ले में एक विवाहिता गौरी कश्यप को फांसी लगने से मौत हो गई थी। बकेवर कस्बा निवासी महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या मामला दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मृतका के पति अभिषेक व सास-ससुर शारदा देवी व रमेश को गिरफ्तार कर लिया।