Monday , October 28 2024

औरैया, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन*

*औरैया, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन*

*फफूंद,औरैया।* अखिल भारतीय व्यापार मंडल की फफूंद नगर कार्यकारणी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार की अध्यक्षता में सम्पन्य हुई। बैठक में व्यापारियों को संगठित कर कार्य करने पर बल दिया गया। एवं व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का व्यापार मंडल ने निश्चय किया। पूर्व में दो पदाधिकारियों के निधन होने पर दो मिनेट मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में युवा व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमे पम्मी गुप्ता को नगर अध्यक्ष,आशीष कुशवाह को महामंत्री एवम रेनू गुप्ता को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। व्यापार मंडल की मैन बॉडी में अफ़ज़ाल खान को मंत्री, आसिफ राईन को मीडिया प्रभारी, विष्णु पोरवाल को सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में प्रेम कुमार गुप्ता, अश्विनी त्रिपाठी, मानवेन्द्र पोरवाल, राजकुमार सक्सेना, प्रथम चंद्र कौशल, मुन्ना कुरैशी, सोमचंद्र अग्रवाल, राशिद खान, ब्रजेश शर्मा, दुर्गा प्रसाद आदि नगर के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता