Monday , October 28 2024

बकेवर,आजादी का अमृत महोत्सव-रिटायर्ड सैनिक हुए सम्मानित*

*आजादी का अमृत महोत्सव-रिटायर्ड सैनिक हुए सम्मानित*

● नगला कले उच्च प्राथमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ समारोह,

बकेवर,इटावा।
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने चलते आजादी का अमृत महोत्सव लखना व आस-पास ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से अध्यापकों व छात्र-छात्राओं ने मनाया।
विकास खण्ड महेवा के ग्राम नगला कले में संचालित विद्यालय में रिटायर्ड सैनिकों का सम्मान किया गया।

कस्बा लखना के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में प्रधानाध्यापक रघुवीर सिंह ने अपने सहायक अध्यापकों के साथ विद्यालय की छत्राओ ने राष्ट्रगान और झंडा गीत व देश भक्त गीतों का गायन प्रस्तुत किया।


इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला कले कम्पोजिट में शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया जिसमें आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय में सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारम्भ किया गया उसके बाद झण्डा गीत छात्रों प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा गांव के रिटायर्ड सैनिक भाइयों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन नितिन कुमार एव प्रवीण कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक हेमचंद, हरिशंकर सत्यार्थी,ब्रजेश कुमार,रजनीश कुमार, आशा देवी,रजनी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को आजादी का महत्व समझाया।