मौसमी फल सेहत के लिए ज्‍यादा फायदेमंद होते हैं। खरबूजा भी हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी अच्‍छा होता है। गर्मियों के दिनों में खरबूजा डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। पर क्‍या आप जानते हैं कि इसके बीज भी बहुत काम के होते हैं।

खरबूजे में पोटेशियम नाम का पोषक तत्व पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है. इसी के साथ खरबूजे में मौजूद उच्च फाइबर की मात्रा और पानी भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक माना जाता है.

इसी के साथ खरबूजा खाने से मल त्याग को नियमित करने में मदद मिल सकती है और यह आपके पेट पर ठंडा प्रभाव दे सकता है. कहा जाता है खरबूजे में लगभग 90 प्रतिशत तक पानी होता है

केवल इतना ही नहीं खरबूजे में मौजूद पानी और फाइबर की मात्रा आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छी होती है. जी दरअसल यह आपको कब्ज से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *