अरूण दुवे

नंदवंशी सविता महासभा उत्तर प्रदेश के नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष राजबिहारी सविता का स्वजातीयजनों ने स्वागत सत्कार किय,मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वजातीयजनों व संगठन के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

नगर के मोहल्ला मोतीगंज में स्थित गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव भजन सविता ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी समाज का उत्थान नही हो सकता अतएव स्वजातीयजन आनेवाली पीढ़ियों को शिक्षित बनाने का दायित्व निभाए साथ ही एकजुट रहकर संगठित रहे।

वही स्वागत से अभिभूत नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष राज बिहारी सविता ने संगठन व स्वजातीयजनों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कहते हुए पूर्ण निष्ठा से दायित्व निर्वहन का संकल्प लिया। समारोह को संरक्षक चंद्रपाल सविता, मंत्री श्रीकृष्ण सविता आदि ने भी संबोधित किया। इससे पहले नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष राजबिहारी सविता का जिलाअध्यक्ष मनोज सविता,मंत्री जय नारायण,नगर अध्यक्ष अवधेश सविता,राजेंश सविता आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया।

समारोह के दौरान डॉ अनिल सविता,रामबिहारी सविता,राजेन्द्र मुनीम,उदय नारायण,चंद्रशेखर,विजय सविता,नेमचंद्र व दीपू आदि स्वजातीयजनों की उपस्थिति रही।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *