Monday , October 28 2024

भारत माता की जय नारों से नगर हुआ गुंजायमान*

*भारत माता की जय नारों से नगर हुआ गुंजायमान*

● आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में जश्न का माहौल,

भरथना,इटावा। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानन्द शाखा भरथना के तत्वाधान में नगर भ्रमण हेतु तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकडों की संख्या में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया।

भरथना कस्बा में रविवार की सुबह मुहल्ला राजागंज से भारत विकास परिषद के तत्वाधान में प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा को भरथना की उपजिलाधिकारी न्यायिक रितु प्रिया,तहसीलदार अशोक कुमार सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह,वन क्षेत्राधिकारी विवेकानन्द दुबे ने संयुक्त रूप से झण्डी दिखाकर रवाना किया। तदुपरान्त तिरंगा यात्रा ने मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, जवाहर रोड,बालूगंज, पुराना भरथना,मण्डी रोड आदि पर भ्रमण कर शहीद पार्क पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान होली प्वाइण्ट एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। यात्रा में सम्मिलित लोगों ने राष्ट्रभक्ति के जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक के०एल०पटेल,कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह, विवेक कुलश्रेष्ठ, आर०एन०दुबे,रामप्रकाश पाल,देवेन्द्र पोरवाल, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, ओ०पी०दीक्षित,सुभाष दुबे,अनिल श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव,अंशू वर्मा,नेक्से पोरवाल,नीलू पाण्डेय,निशान्त पोरवाल, डा०संकल्प दुबे,अंकुर पुरवार,जमुना दास लखवानी,संजय माधवानी,शेखर राठौर, सुशान्त उपाध्याय,बण्टी शुक्ला,रोहित सिन्धी, चन्दन दुबे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।