Monday , October 28 2024

माउन्ट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस

*इटावा* माउण्ट लिट्रा ज़ी स्कूल इटावा में स्वतंत्रता दिवस के पर्व  को ‘अमृत महोत्सव’ के रूप में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपने तरह -तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा राष्ट्र के महानायकों का स्मरण किया।
*कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने  ध्वजारोहण के साथ किया।* लिट्रा बैंड की अमृत धुन के साथ बच्चों ने जैसे ही राष्ट्रगान शुरू किया पूरा परिवेश भारत माँ की जय के नारे से गूंज उठा।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
*विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा* कि आज के दिन के लिए की गई लाखों कुर्बानियां तभी साकार होंगी जब हम शिक्षा एवं संस्कार से समृद्ध होंगे।
*इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन डॉ.विकास यादव ने कहा* कि यह दिन हमारी उपलब्धियों का दिन है हम स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहे हैं,ऐसे में स्वच्छता की आजादी सर्वोपरि है।यह दिन उसको साकार करने का दिन भी है।
*कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा* कि हम सभी संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर जीवन जीयें,यही सच्ची आजादी है।
*इस अवसर पर* मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव,प्रोग्रामहेड विनय सिंह पठानिया,को-ऑर्डिनेटर डॉ.उर्वशी त्रिपाठी तथा समस्त शिक्षक गण,अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।