Tuesday , October 29 2024

चौधरी सुघर सिंह कालेज से निकली 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा,सारे भीड़ के रिकार्ड टूटे

जसवंतनगर(इटावा)*75 वें स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव के तहत जसवंतनगर में चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ एजुकेशन ।द्वारा द्वारा नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो नगर में 2 किलोमीटर तक लंबी थी। इससे नगर में सारे रिकार्ड टूट गए।तिरंगा यात्रा में 3 हज़ार से अधिक स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया इसके अलावा बड़ी संख्या।में संस्थान के शिक्षक, आसपास के युवा इस यात्रा में हाथ में तिरंगा थामे चले।विभिन्न प्रकार की झांकिया, घोड़े पर सवार झांसी की रानी, सैनिकों की भेषभूषा से सजे जवान छात्र- छात्राएं आदि द्वारा राष्ट्रभक्ति के नारों से क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया। यात्रा का जगह जगह नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

  1. प्रबंधक निदेशक व पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव के निर्देशन में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का उपजिलाधिकारी जसवंतनगर नम्रता सिंह ने क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान की मौजूदगी में झंडी दिखाकर नगर के लिए रवाना किया।
    रैली प्रमुख चौराहों व सदर बाजार से गुजरी। राष्ट्रीय ध्वज इतनी बड़ी संख्या में थे की नगर तिरंगामय हो गया और राष्ट्रभक्ति नारे व डीजे पर राष्ट्रभक्ति गीतों के स्वर सुनाई5 दे रहे थे। इस कार्यक्रम को स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बहुत खूबसूरती से सफल5 बनाया।
    इससे पूर्व संस्थान में ध्वजारोहण प्रो ब्रजेश चंद्र यादव और ब्लॉक प्रमुख रहे राम पाल सिंह यादव ने किया।
    ~वेदव्रत गुप्ता