जसवंतनगर: बचपन प्ले स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। राधा कृष्ण की वेशभूषा धारण कर बच्चों ने न सिर्फ दही लूट का मजा लिया बल्कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक गानों पर जम कर झूमे और डांस का आनंद लिया।
ग्राम कैस्त समीप हाइवे किनारे स्थित बचपन ए प्ले स्कूल में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने धार्मिक गानों पर डांस कर अपनी नृत्यकला का बेहतरीन प्रदर्शन किया वहीं दहीलूट का भी जमकर लुफ्त उठाया। स्कूल एमडी राहुल दीक्षित ने पौराणिक कथाओं के रूप में भगवान श्री कृष्ण के जन्म एवं उनकी लीलाओं का विस्तार से बच्चों को वृतांत सुनाकर उनका ज्ञानवर्धन किया। इसके पूर्व बच्चों ने राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन स्कूल के स्टॉफ के मार्गदर्शन में किया गया। अंत में बच्चों को प्रसाद वितरण के साथ जन्मोत्सव का समापन हुआ।

By admin