गर्मियों में कई सारे लोगों को सिर्फ फ्रिज का पानी पीना ही अच्छा लगता है और वे समय के साथ इसे अपनी आदत बना लेते हैं लेकिन ज्यादा फ्रिज का पानी पीने से सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही होते हैं और खासकर जब कोरोनाकाल में इसे बार-बार पीने से गले में दर्द जैसी समस्या हो तब तो सामान्य पानी पीना ही बेहतर है।

कोरोना संक्रमित व्यक्ति की इम्यूनिटी पहले से ही काफी कमजोर होती है. कोरोना की वजह से खांसी-जुकाम और बुखार रहता है. ऐसे भले ही आपको मन ठंडा पानी पीने के लिए करे लेकिन आपको इससे परहेज रखना है.

धूप से लौटने या असामान्य तापमान में तो ठंडा पानी पीना खुद से बीमारियों को आमंत्रित करने जैसा है। ठंडा पानी पीने से कई सारी समस्याएं आप को हो सकती है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि बार-बार फ्रिज का पानी पीने से कौन-कौनसी समस्याएं होती हैं?

अगर आप ठंडा पानी पीएंगे तो कोरोना के लक्षणों में लंबे समय तक कमी नहीं आएगी और रिकवरी में वक्त लगेगा. इसलिए संक्रमित व्यक्ति को खाने-पीने की गर्म चीजें और पानी गुनगुना ही पीना चाहिए. गर्म पानी से गले का इनफेक्शन दूर होगा और आप जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *