मथुरा से अजय ठाकुर

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने ब्रजक्षेत्र के प्रकोष्ठ की घोषणा करते हुए मथुरा के वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशन पाठक एडवोकेट को भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र का तीसरी बार संयोजक मनोनीत किया है व पार्टी की रीति-नीति के अनुसार संगठन विस्तार की अपेक्षा की है। रामकिशन पाठक इससे पूर्व दो बार विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक, जिला मीडिया प्रभारी व महानगर मंत्री, युवा मोर्चा महामंत्री, चुनाव प्रबन्ध के महामंत्री, जिला कार्यसमिति सदस्य के साथ साथ जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर का दायित्व वहन कर चुके है व कर रहे है।

रामकिशन पाठक के मनोनयन पर सांसद हेमा मालिनी, केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, श्रीकांत शर्मा, विधायक कारिंदा सिंह, पूरन प्रकाश, मेयर मुकेश आर्य बन्धु, कॉपरेटिव बैंक के प्रदेश अध्यक्ष तेजवीर सिंह, व्यापारी बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, क्षेत्रीय महामंत्री नगेंद सिकरवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ डी.पी. गोयल, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, राजू यादव, देवेश पाठक, सुनील चतुर्वेदी, भाजपा जिला मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, भाजपा पार्षद रामदास चतुर्वेदी, प्रदीप शर्मा, मयंक चतुर्वेदी एडवोकेट, रामकृष्ण चतुर्वेदी, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, लोकेश तायल, अनीश वर्मा, संतकुमार शर्मा, आकाश गोस्वामी, अंकुर गुर्जर नितिन चतुर्वेदी, चंकित पाल, धर्मेश नौहवार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *