नरेन्द्र वर्मा
जसराना। जिले में लगातार रहस्यमयी बुखार से हो रही मौतों पर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। शनिवार को एसडीएम ने नगर पंचायत ईओ के साथ क़स्बा में घूम कर साफ सफाई कराकर लोगो के कूलरों की घास हटबाई और उन्हें जागरूक करते हुए नगर पंचायत से दबाइयो का छिड़काव कराया।
शनिवार को एसडीएम विवेक मिश्रा ने नगर पंचायत ईओ अनूप राय के साथ क़स्बा के मोहल्ला मझौआ, गाड़ीवान, टीकतपुरा आदि मोहल्लों में घूम घूम कर लोगो को जागरूक करने के साथ उनके कूलरों में लगी घास को निकल बाया और नालियों ,गलियों की साफ सफाई कराकर दबाइयो का छिड़काव कराया। इस दौरान उन्होंने नगर की जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अपने आस पास किसी भी तरह की गंदगी न होने दे। जिससे डेंगू जैसी बीमारी न फैल पाए। वही नगर पंचायत ईओ ने भी सफाई कर्मचारी यो को सफाई कार्य मे किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायद दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *