इटावा।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय श्री उमेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता एवं निर्देशन में दिनांक सितंबर 11 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से आज दिनांक सितंबर 4 2021 को अपराहन 3:00 बजे समस्त नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी गण के साथ फ्री ट्रायल बैठक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा श्री जसवीर सिंह यादव के विश्राम कक्ष में आयोजित की गई जिसमें सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु संदर्भित वादो की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा और भी अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया उनके द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को समझौते के आधार पर मामलों के निस्तारण का सरल सहज एवं सबसे सस्ता माध्यम बताया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *